सुबह 8:20 बजे शुरू होकर 11.13 बजे होगा मोक्ष
िशेष वृद्धि होगी। फल व्यापारियों, डॉक्टरों और दवा
संबंधी कार्य करने वालों को भी पीड़ा हो सकती है।
सुबह 8:20 बजे शुरू होकर 11.13 बजे होगा मोक्ष
सूतक लगते ही 12 घंटे पहले बंद हो जाएंगे मंदिर
बरेली। साल का आखिरी का सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर गुरुवार को होगा। सूर्य
ग्रहण 8.20 बजे से शुरू होकर 11.13 बजे तक रहेगा। ग्रहण का स्पर्श सुबह
8:20 बजे से सुबह 9:40 बजे तक रहेगा। ग्रहण का मोक्ष दोपहर 11:13 बजे होगा।
सूतक शुरू होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे, जो ग्रहण का मोक्ष
होने के बाद मंदिर परिसर की साफ-सफाई के बाद ही खुलेंगे।
ज्योतिष के मुताबिक, ग्रहण शुरू होने से 12 घंटा पहले ग्रहण का सूतक लग
जाता है। इस दौरान धार्मिक कर्म जैसे पूजा पाठ, भोजन आदि निषेध माने जाते
हैं। इसलिए मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण काल में गर्भवती
महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। इसका बुरा असर गर्भ में पल रहे शिशु पर
पड़ता है।
पंडितों के मुताबिक, 2019 का यह आखिरी सूर्य ग्रहण कई राशियों पर अपना शुभ
और अशुभ प्रभाव डालेगा। धनु, मीन, मेष और सिंह राशि पर इस ग्रहण का अशुभ
प्रभाव पड़ेगा, जबकि मकर, तुला और वृश्चिक राशि पर इस ग्रहण का शुभ प्रभाव
पड़ेगा। अन्य राशियों में ग्रहण - पंडित राजेंद्र तिवारी, ज्योतिषाचार्य
मकर राशि उत्तराषाढ़ा अभिजीत नक्षत्र के चरण में जन्म लेने वाली महिलाओं को
विशेष ध्यान रखना होगा। यह ग्रहण मूल नक्षत्र धनु राशि में हो रहा है अत:
इस राशि के नक्षत्र में जन्मे जातकों को कष्ट करेगा। -
पंडित सौरभ शंखधार,
ज्योतिषाचार्य
ब्राह्मण-क्षत्रियों के लिए शुभ नहीं
ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ शंखधार के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण पौष अमावस्या
बृहस्पतिवार को मूल नक्षत्र धनु राशि और वृद्धि योग में घटित हो रहा है जो
ब्राह्मणों और क्षत्रियों के लिए शुभ नहीं है। पाकिस्तान के सिंध आदि
प्रांतों में उपद्रव व आतंकी घटनाओं में विशेष वृद्धि होगी। कश्मीर, चीन,
पाकिस्तान, अफगानिस्तान और मुस्लिम राष्ट्रों में राजनीतिक उथल-पुथल हो
सकती है। विश्व में वर्षा की कमी से अकाल की परिस्थितियां बनेंगी। रुई,
हल्दी के मूल्य में विशेष वृद्धि होगी। फल व्यापारियों, डॉक्टरों और दवा
संबंधी कार्य करने वालों को भी पीड़ा हो सकती है।